Nature Nature

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

Nature

समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026।

बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका समेत सात जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के 86 प्लाटून तैनात किए गए हैं, जबकि चार प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। पिछले दो दिनों में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर और विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के आवास को निशाना बनाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से शेख हसीना समर्थकों के प्रदर्शन के बीच हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर BGB के जवानों की तैनाती की गई है। बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी BSS के मुताबिक, जिन सात जिलों में सुरक्षा बल भेजे गए हैं, उनमें ढाका, नारायणगंज, गाजीपुर, गोपालगंज, मैमनसिंह, फरीदपुर और कॉक्स बाजार शामिल हैं।

गोपालगंज में सबसे ज्यादा 29 प्लाटून तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सबसे ज्यादा जवान गोपालगंज में तैनात किए गए हैं। यहां BGB के 29 प्लाटून भेजे गए हैं। इसके अलावा राजधानी ढाका में 23 और गाजीपुर में 15 प्लाटून तैनात किए गए हैं। वहीं, नारायणगंज और कॉक्स बाजार में छह-छह, फरीदपुर में पांच और मैमनसिंह में दो प्लाटून भेजे गए हैं।

BGB के जवान स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी प्रमुख सरकारी इमारतों, कारखानों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा करना होगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि हिंसा, तोड़फोड़ और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ड्रोन और बॉडी कैमरों से 24 घंटे निगरानी

बढ़ते तनाव के बीच BGB मुख्यालय में एक विशेष निगरानी टीम भी बनाई गई है। यह टीम ड्रोन, जवानों के बॉडी कैमरों और अन्य आधुनिक उपकरणों से मिलने वाली लाइव तस्वीरों के जरिए 24 घंटे हालात पर नजर रख रही है।

BGB ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती के बावजूद सीमा सुरक्षा से जुड़ी उसकी नियमित जिम्मेदारियां प्रभावित नहीं होंगी। बल की प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा, सड़कों पर आवाजाही और आम जनजीवन को सामान्य बनाए रखना है।

यूनुस के पुश्तैनी घर में आग, मंत्री के आवास पर पेट्रोल बम

बांग्लादेश में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ऐसे समय हुआ है, जब राजनीतिक नेताओं और प्रमुख हस्तियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। गुरुवार को चट्टोग्राम में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई थी। इसके अगले दिन शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के आवास पर पेट्रोल बम फेंके गए।

घटना के समय कबीर अपने घर पर मौजूद नहीं थे। हमले के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हुमायूं कबीर ने इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है।

तारिक रहमान भी अवामी लीग पर लगा चुके हैं आरोप

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भी अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पार्टी को आतंकवादी समूह बताते हुए कहा था कि उसे दोबारा सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।

लगातार हो रही आगजनी, हमलों और प्रदर्शनों के बीच सरकार ने अब सात जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन की कोशिश हिंसा पर काबू पाने और संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ग्रामीण राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जिला परिषद से लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights