Nature Nature

टैंकर व कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में आरएसी के जवान की मौत

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़– लूणकरनसर. राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर मलकीसर बस स्टैण्ड के समीप शुक्रवार शाम को टैंकर व कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़न्त में कार में सवार बीकानेर आरएसी की 10वीं बटालियन में कार्यरत एक जवान की मौत हो गई। हादसा संभवत: टैंकर के ओवरटेक से होना बताया जा रहा है। भाडेरां टोल प्लाजा एम्बुलेंस के ईएमटी रामलाल गोदारा ने बताया कि बीकानेर आरएसी की 10वीं बटालियन में कार्यरत कांस्टेबल बीकानेर के करणीनगर निवासी महावीर सिंह (49) पुत्र मनोहर सिंह अपनी कार से महाजन की तरफ से बीकानेर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजमार्ग-62 पर शाम करीब 5.30 बजे मलकीसर बस स्टैण्ड से आगे एक टैंकर ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार कांस्टेबल महावीरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस से लूणकरनसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर से कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि मृतक पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर बताया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त किया है तथा शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे को लेकर परिजनों को सूचना दी गई तथा पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा।

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल…

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights