Nature Nature

न्यू ईयर से ठीक पहले हार्दिक और क्रणाल पांड्या ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Nature

समचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने शनिवार (31 दिसंबर) को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की. हार्दिक ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रही हैं. हार्दिक के लिए नया साल नई खुशियां लेकर आया है. जनवरी में वह श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे. 

हार्दिक पंड्या ने गृह मंत्री अमित शाह को अपने आवास पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया. तस्वीरों में दोनों भाई अमित शाह के साथ स्पोर्टिंग टी-शर्ट में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हमें आवास पर आमंत्रित करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आपको धन्यवाद. आपसे मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात थी. वहीं अगर हार्दिक और क्रुणाल की बात की जाए तो दोनों भाई ब्रेक पर हैं. हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ब्रेक दिया गया था जबकि क्रुणाल नवंबर में विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा थे. 

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक करेंगे कप्तानी

हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. श्रीलंका के विरुद्ध टी20 सीरीज में हार्दिक पंडया टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. उन्हें रोहित शर्मा की जगह टी20 का कप्तान बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्ण कप्तान के रूप में यह हार्दिक की पहली टी20 सीरीज होगी. उन्हें लंबे समय तक टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया जा सकता है. हालांकि इससे पहले भी इस साल उन्होंने टी20 में भारत की कप्तानी करते हुए सीरीज जिताई है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला की शुरुआत 3 जनवरी से होगी. 

Related Posts

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव से पहले सरकार ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ चलाने जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक…

Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights