Nature Nature

सर्दी तोड़ रही रिकार्ड, पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचा, अगेती फसल को नुकसान की आशंका, टनटार से छूटी धूजणी, कोहरे की आगोश में लिपटा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र

Nature

सर्दी तोड़ रही रिकार्ड पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचा अगेती फसल को नुकसान की आशंका टनटार से छूटी धूजणी कोहरे की आगोश में लिपटा श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र

पिछले दो दिनों से सर्दी रिकॉर्ड सीमा के चरम पर पहुंच गई है। हाड़कंपाने वाली सर्दी से आमजन के साथ-साथ जीव जंतुओं की धूजणी भी छूट पड़ी है। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तेज ठंड के चलते अगेती फसल को नुकसान की आशंका प्रबल हो गई है। वही कोहरा फसलों के लिए वरदान साबित हो रहा है। रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी के कारण पेड़ पौधे भी मुरझाने लगे हैं। बुजुर्गो का कहना है कि कोड़ियो पालो सरसो की अगेती फसल के लिए नुकसान करेगा । कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि तेज सर्दी में किसान खेत की मेड पर अलाव जलाकर धुआं करें । मौसम विभाग ने 3 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी कर रखा है। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान लिछमण राम जाखड़ का कहना है कि लगातार कोहरे का आना फसलों के लिए शुभ संकेत है। बुधवार को जान सुबह घना कोहरा छाया रहा तो दिन भर चुभती ठंडी हवा आमजन को प्रभावित कर रही थी रात गहराने के साथ ही कोहरे ने श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र को फिर से अपनी आगोश में लिपटा लिया । गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा जो सुबह 10:00 बजे तक जारी रहा ।
दूसरी ओर घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ा । वाहन चालक हेड लाइट के सहारे रेंगते हुए चलते नजर आए। घने कोहरे के चलते हाईवे पर हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।

तेज ठंड के कारण सरसों की अगेती फसल को नुकसान की आशंका प्रबल हो गई है। फोटो सही राम मेहरा
घना कोहरा चना मेथी गेहूं की फसल के लिए हो रहा रामबाण साबित । फोटो श्रवण सिंह राठौड़ सातलेरा
घना कोहरा चना मेथी गेहूं की फसल के लिए हो रहा रामबाण साबित । फोटो श्रवण सिंह राठौड़ सातलेरा
घना कोहरा चना मेथी गेहूं की फसल के लिए हो रहा रामबाण साबित । फोटो श्रवण सिंह राठौड़ सातलेरा
घने कोहरे के चलते हाईवे पर घटी दृश्यता सीमा बढ़ी हादसे की आशंका । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार को चेतावनी दी…

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights