Nature Nature

कोटा में कोहरे के कारण खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत, दो घायल

Nature

सामाचार-गढ़,श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान के कोटा (Kota) संभाग सहित पूरे राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है. ऐसे में कोहरा अधिक होने से गाड़ियां बहुत धीरे-धीरे चल रही हैं, लेकिन तब भी कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. दरअसल, कोटा के पास एक मोटरसाइकिल कोहरा अधिक होने के कारण रोड किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. मोटरसाइकिल चालक को कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया और वह ट्रक के पीछे वाले हिस्से में घुस गया.इससे उसकी मौत हो गई.

कहां और कब हुई घटना

कैथून थाना क्षेत्र में ताथेड़ की पुलिया के पास घने कोहरे के कारण बाइक सवार तीन लोग पुलिया के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. ट्रक का पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. कैथून थानाधिकारी महेन्द्र मारू ने बताया कि सीमलिया निवासी जगदीश प्रजापत, रमेश माली व महेन्द्र पारेता तीनों कोटा में एक ठेकेदार के पास आरसीसी का काम करते हैं. तीनों सुबह सीमलिया से बाइक से कोटा काम पर जा रहे थे. तभी ताथेड़ पुलिया के पास घने कोहरे के कारण इनकी बाइक की एक रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. 

कोटा में विजिबिलिटी 100 मीटर
इस हादसे में बाइक चालक सीमलिया के डोल्या बस्ती निवासी जगदीश प्रजापत (30) की मौके पर ही मौत हो गई. जगदीश के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई. जबकि बाइक पर पीछे बैठे रमेश पारेता और महेन्द्र माली घायल हो गए हैं. कैथून पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा. जबकि घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. कोटा संभाग में सर्दी के तेवर बेहद ही तीखे हैं. गलन पड़ने के साथ ही कोहरा भी मुसीबत बना हुआ है, जो लोग सुबह काम पर जाते हैं, उन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. कोटा में गुरूवार को न्यूनतम तापमान स्टेशन क्षेत्र में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही. 

Related Posts

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03…

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारखपारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights