Nature Nature

गाड़ी के अंदर ही फंसे दोस्त, मोबाइल टॉर्च जलाकर मदद मांगते रहे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान में मौसम अब जानलेवा साबित हो रहा है। सुबह और रात में हो रही धुंध के कारण एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। शनिवार रात को भी घने कोहरे ने तीन लोगों की जान ले ली। विजिबिलटी कम होने के कारण कार गंगनहर में गिर गई। इसमें फंसे दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक्सीडेंट गंगानगर के साधुवाली में देर रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में साधुवाली के रहने वाले दो किसान व एक पंजाब के किसान की मौत हो गई। मृतक रवींद्र (30 ) पुत्र सुभाष पंजाब के गांव गुमजाल का रहने वाला है। अजमेर सिंह (45) पुत्र सुरजीत सिंह और संजय (36 ) पुत्र पूर्ण सिंह साधुवाली के ही रहने वाले हैं।

दरअसल, तीनों किसान अपने एक परिचित के खेत पर गए थे। वहां से लौटते समय ये लोग खेत से नहर की पुलिया पर चढ़े ही थे। इस दौरान कार की स्पीड बढ़ाने से हादसा हो गया।

कार के नहर में गिरते ही दरवाजा खुल गया, लेकिन केवल संजय ही कार से बाहर निकल पाया। अजमेर सिंह और रवींद्र सिंह कार में फंसे रह गए। संजय ने कार से निकलकर किनारे की तरफ जाकर मोबाइल की रोशनी की।

इसी दौरान करीब से निकल रहे एक कार ड्राइवर ने संजय को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

रात होने के कारण बारी दोनों शवों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिला। रविवार सुबह नहर में फिर सर्च किया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर अजमेर सिंह और रवींद्र के शव मिले।

तीनों के शव श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। साधुवाली के रहने वाले संजय का एक पंद्रह साल का बेटा है। जबकि अजमेर सिंह के दाे बेटे हैं। तीसरे मृतक रवींद्र का तीन साल का ए

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights