Nature Nature

थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से, पढ़ें पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अगले महीने 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 के बीच 48 हजार थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की मुख्य परीक्षा करवाई जाएगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 थी। रीट पास किए हुए कुल 9 लाख 63 हजार 253 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेवल वन के 21 हजार पदों के लिए कुल 2 लाख 11 हजार 948 आवेदन आए हैं, इस प्रकार से लेवल वन में एक सीट के लिए 10 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा वही लेवल 2 के 27 हजार पदों के लिए 7 लाख 51 हजार 305 आवेदन आए है। लेवल वन के लिए सिर्फ एक ही पेपर होगा जबकि लेवल 2 के 8 विषयों के 8 पेपर होंगे, कुल 9 पेपर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लेगा। लेवल 2 में सर्वाधिक कम्पीटिशन हिंदी और सामाजिक अध्ययन जैसे विषयों में देखने को मिलेगा,दोनों विषयो में एक पद के लिए 55 अभ्यर्थियों के बीच फाइट होगी। हिंदी के कुल 3176 पद है और आवेदन 1 लाख 73 हजार 175 आए हैं। सामाजिक के 4712 पद है और आवेदन 2 लाख 58 हजार 157 आए है। सबसे कम कम्पीटिशन इंग्लिश में होगा,इंग्लिश विषय के थर्ड ग्रेड भर्ती में कुल 8782 पद है और आवेदन 54866 ही आए है। अंग्रेजी में 6 अभ्यर्थियों के बीच एक सीट के लिए मुकाबला होगा। विज्ञान-गणित में 26 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी,कुल 7435 पदों के लिए साइंस-मैथ्स में एक लाख 92 हजार 781 आवेदन आए है। संस्कृत के 1808 पदों के लिए 63 हजार से ज्यादा आवेदन आए है, संस्कृत में फाइट 35 अभ्यर्थियों में एक सीट के लिए होगी। उर्दू,पंजाबी और सिंधी में प्रतिस्पर्धा क्रमशः 7,12 और 30 अभ्यर्थियों के बीच होगी।

  • Related Posts

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय के बाद विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक नियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights