Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में इसी सत्र में बजट व भूमि उपलब्ध करवाने की मांग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम ने की मांग

Nature

समाचार-गढ़, 15 फरवरी 2023, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यहाँ पर ट्रोमा सेन्टर का नहीं होना है। यहाँ पर आए दिन बस, जीप, ट्रक, ट्रेक्टर व मोटर साईकिल आदि वाहनों से दुर्घटनाएँ होती रहती है। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम जी चौरड़िया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर इसी सत्र में बजट व भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित है और यहाँ पर कोई ट्रोमा सेन्टर की व्यवस्था ना होने दुर्घनाग्रस्त घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेन्टर ले जाना पड़ता है। बीकानेर की यहाँ से लगभग 70 किमी. की दूरी होने के कारण घायलों के बीकानेर ट्रोमा सेन्टर पहुँचते-पहुँचते ईलाज के अभाव में अधिकतर घायलों की मृत्यु हो जाती है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की लगभग 3,00,000 की आबादी है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने की के कारण प्रतिदिन सैंकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है।

इसके अलावा इस तहसील के आस-पास काफी गाँव व शहर है जैसे- राजलदेसर, रतनगढ़, छापर, बीदासर, सुजानगढ़, सरदारशहर। यहाँ के लोग भी अपना ईलाज लेने बीकानेर जाते हैं । बीकानेर से पहले कोई ट्रोमा सेन्टर नहीं होने के कारण आमजन को बहुत भारी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीकानेर से पहले श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेन्टर की नितान्त आवश्यकता है। इससे श्रीडूंगरगढ़ के अलावा आस-पास कस्बे व गाँवों के लोगों का ईलाज तुरन्त हो सकेगा, इससे लोगों की जान बच सकेगी। चौरड़िया ने इस गंभीर समस्या का समाधान के लिए श्रीडूंगरगढ़ में इसी वित्तीय वर्ष में ट्रोमा सेन्टर स्वीकृत करवाकर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights