Nature Nature

क्रूर काल ने छीना नौजवान बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कहते हैं कि होनी को कोई टाल नहीं सकता होनी तो होकर रहती है कर्म लेख को कोन मिटाय। विधाता ने जो लेख लिख दिया उसको कोई मिटा नहीं सकता । लेकिन कभी कभी ऐसी अनहोनी घटित हो जाती हैं कि जिंदगी भर के लिए दर्द भरा जख्म दे जाती है जो परिवार के लिए भुलाई नही जाती है।ऐसी ही एक अनहोनी शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे बीकानेर जयपुर हाईवे पर स्थित गांव सातलेरा से बिग्गा के बीच खाटू श्याम जी के दर्शनार्थ के लिए जा रहे हाईवे के किनारे चल रहे पैदल यात्रियों को बजरी से भरे ट्रक ने कुचल दिया।इस दर्दनाक हादसे में एक खाटू भक्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को जीवन भर का ऐसा दर्द भरा जख्म दे दिया जो कभी भी भुलाया नही जा सकेगा ।
नापासर थाना अंतर्गत गांव खारड़ा निवासी सांवरमल सारस्वत का परिवार हंसी खुशी जीवन यापन कर रहा था सांवरमल के तीन लड़के और दो लड़कियों सहित परिवार सुख से जीवन यापन कर रहा था सांवरमल के तीनों बेटे सिलीगुड़ी में नौकरी कर रहे थे तथा सांवरमल खुद खेती बाड़ी का काम करता है। पांच भाई बहनों में तीन नंबर पर गंगाधर भी सिलीगुड़ी मे नौकरी करता था तीन चार दिन पहले ही गंगाधर सिलीगुड़ी से अपने गांव खारड़ा आया था गुरुवार अपने साथी के साथ गंगाधर खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने का संजोकर नाचते गाते घर से हंसी खुशी रवाना हुआ ।गुरुवार को रात्रि श्री डूंगरगढ़ में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को सुबह श्री डूंगरगढ़ से रवाना होकर जब सातलेरा बिग्गा गांव के बीच पहुंचे तो पीछे से काल बनकर आये बजरी से भरे ट्रक ने दोनो पद यात्रियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में गंगाधर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा साथी यात्री सुखदेव पुत्र तेजाराम सारस्वत गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।परिजनों की चीत्कार से हर कोई द्रवित हो उठा।पूरा गांव गमगीन हो गया।बूढ़ा बाप अपने नौजवान लाल की मौत पर जड़वत सा हो गया। बेटे की अकाल मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मां बेसुद हो गई । यार दोस्तो सहित गांव के लोग क्रूर काल को कोस रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गंगाधर हंसमुख स्वभाव का लड़का था सबसे गुल मिलकर रहने वाला सरल स्वभाव का लड़का था ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।मृतक गंगाधर की दो बहने बड़ी बहन बिग्गा तथा छोटी बहन सातलेरा ब्याही हुई है घटना की सूचना के बाद बहनों के घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने मृतक गंगाधर का श्री डूंगरगढ़ के हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया । शव का शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हंस मुख स्वभाव का था गंगाधर सारस्वत । क्रूर काल ने ढहाया परिवार पर कहर ।
जवान बेटे गंगाधर की अकाल मौत से परिजन सदमे में। गांव हुआ गमगीन ।
क्रूर काल ने छीन लिया बुढ़ापे का सहारा ।
  • Related Posts

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    समाचार गढ़ 4 मई 2026। भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कावाखेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक 8वीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर सजा के रूप…

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    समाचार गढ़ 4 मई 2026। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों और शुरुआती रुझानों ने राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। कहीं भाजपा ने ऐतिहासिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों पर देश की नजर, नतीजे जल्द, देखें क्या है रुझान

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

    गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights