Nature Nature

हमारी पहचान की परिचायक राजस्थानी भाषा को मिले मान्यता- विधायक महिया। शिक्षा संबंधी अनुदान मांगों पर विधायक महिया ने उठाये मुद्दे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने राजस्थान विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा में भाग लेकर कई मुद्दे सदन की पटल पर रखें और शिक्षा संबंधी मांगों से सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक महिया ने राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करवाने के प्रयास तेज करने की बात कही और केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता नहीं देने की स्थिति में राजस्थानी भाषा को प्रदेश में दोयम दर्जे की मान्यता देने की मांग की।
इसके अलावा विधायक महिया ने विधानसभा क्षेत्र के गांव अभयसिंहपुरा, सिंधू, लालासर, माणकरासर, नारसीसर, झंझेऊ, सोनियासर गोगलियान, जयसिंहदेसर कलियां के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करवाने की आवश्यकता से अवगत करवाया एवं बरजांगसर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखराम की ढाणी को क्रमोन्नत करने की मांग की।
विधायक महिया ने विधानसभा क्षेत्र के गांव बाधनूं और बापेऊ में 10वीं व 12वीं में बोर्ड परीक्षा केन्द्र खुलवाने की मांग उठाते हुए कहा कि इन गांवों के हजारों बच्चों को प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा के समय नजदीकी गांवों में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता है। जिससे बच्चों व अभिभावकों को परेशानी हो रही है।
विधायक ने गांव कल्याणसर नया में रामलाल की ढाणी, लिखमीसर उत्तरादा के हनुमान मंदिर, लोडेरां में गुसांईजी मंदिर, बिग्गाबास रामसरा में पाटवानिया जोहड़ और बावरी मोहल्ला श्रीडूंगरगढ़ शहर में नवीन राजकीय विद्यालय खुलवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चे निवास करते है और यहां से नजदीकी विद्यालयों की दूरी अधिक होने के कारण परेशानी होती है।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलचासर, टेऊ, लिखमीसर उत्तरादा, आडसर, धनेरू, कुचौर आथूणी, कीतासर भाटियान, लालासर, लालमदेसर छोटा में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की मांग सदन की पटल पर रखी।

  • Related Posts

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| जिन माता-पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा किया, उन्हीं माता-पिता की अस्थियां…

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights