Nature Nature

माटी परियोजना के तहत पशु लोन कार्यशाला का आयोजन, संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने किया दौरा

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल की प्रेरणा से शुरू की गई माटी परियोजना के तहत किसानों की आय वृद्धि के लिए आज पशु क्रय लोन कार्यशाला का आयोजन ग्राम झंझेउ में किया गया । कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार बीकानेर कैलाश चौधरी ने माटी परियोजना के तहत चयनित किसानों को बैंक द्वारा स्वीकृत लोन से पशु क्रय कर आय वृद्धि के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने किसानों को माटी परियोजना के 10 घटकों का पालन कर उन्नत कृषि तकनीक अपनाने एवं आय में बढ़ोतरी के लिए प्रयासों की जानकारी दी। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत में बताया कि इस परियोजना के तहत चयनित 50 कृषकों को खरीफ एवं रवि फसलों के फार्म प्लान तैयार कर उनके अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी साथ ही कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, सब्जी उत्पादन, प्याज भंडारण, खाद्य प्रसंस्करण आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी । पशु चिकित्सक डॉक्टर सुभाष ने उन्नत नस्ल के पशुओं का क्रय कर तथा उनकी उचित देखभाल व पोषण कर अधिकाधिक दुग्ध उत्पादन कर आय वृद्धि के संबंध में जानकारी दी । बीआरकेबीजी सेरूणा के बैंक मैनेजर ने पशु क्रय लोन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज तैयार करने एवं बैंक के साथ सही लेनदेन के बारे में किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी बलवीर भादू रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights