Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़़ मंडी में बैंक शाखा खोलने को लेकर विधायक महिया की महाप्रबंधक से मुलाकात, व्यापारियों व किसानों के हित में प्रयास शुरू

Nature

श्रीडूंगरगढ़़ कृषि उपज मंडी के व्यापारियों एवं यहां आने वाले किसानों की सुविधा एवं लूटपाट से सुरक्षा की दृष्टि से मंडी प्रांगण में ही बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने जयपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक के.के. चौधरी से मुलाकात की। विधायक ने बैंक शाखा की आवश्यकता से अवगत करवाते हुए व्यापारियों व किसान हित में मंडी प्रांगण में ही बैंक शाखा खुलवाने की बात कही।
विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़़ कृषि उपज मंडी के करीबन 250 दुकानदार व किसानों में से अधिकतर खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में है और प्रतिदिन करोड़ों रुपयों का लेनदेन होता है। किन्तु बाजार की शाखा मंडी से अधिक दूरी पर होने के कारण आये दिन व्यापारियों में किसानों के साथ लूट होती रहती है तथा रुपयों से भरे बैग भी पार होने की घटनाएं आम हो गई है। इसलिए मंडी प्रांगण में बैंक की अलग शाखा खुलने से व्यापारियों व किसानों को अत्यधिक सुविधा होगी और लूटपाट का भय भी नहीं रहेगा। विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़़ कृषि उपज मंडी में बैंक शाखा खुलने से बैंक को भी फायदा होगा। इसलिए कृषि मंडी प्रांगण में अलग से बैंक की शाखा स्थापित की जावें। विधायक महिया की मांग पर महाप्रबंधक चौधरी ने मंडी में बैंक शाखा खोलने का सकारात्मक आश्वासन दिया और अतिशीघ्र बैंक शाखा खोलने की कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्रीडूंगरगढ़़ अनाज मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, दुर्गाराम महिया, मूलाराम सहू, हनुमान महिया आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights