Nature Nature

अंडर ब्रिज की मांग को लेकर मिले संभागीय आयुक्त व रेल मंडल प्रबंधक से, सौंपा सहमति पत्र

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज सोमवार को भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल दुलचासर-सांवतसर अंडर ब्रिज की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त से मिले और संभागीय आयुक्त को अंडर ब्रिज की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने तुरंत रेल मंडल प्रबंधक श्रीवास्तव से बात की। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंडल प्रबंधक से भी मुलाकात की। रेल प्रबंधक ने जनमानस की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल को सहमति पत्र सौंपा। दुलचासर, सांवतसर कटानी मार्ग पर आर यू बी की सहमति देते हुए राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर इसको जल्द स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में पेमाराम महिया, बाबूलाल जाजड़ा, छैलू सिंह, ओम प्रकाश सोनी एवं कुशाल सिंह सम्मिलित रहे। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि इसी कड़ी में श्री डूंगरगढ़ से दुसारणा कटानी मार्ग पर पिछले 52 दिनों से लगातार धरना जारी है उनको भी रेलवे की फिजिकलिटी मिल चुकी है दुलचासर एवं दुसारना कटानी मार्ग पर इस कटाई की सीजन में भी लोग धरना देकर बैठे हैं इस गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को तुरंत स्वीकृति जारी करनी चाहिए। आज पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता से भी मिले। ओवर ब्रिज एवं दोनों अंडर ब्रिज के बारे में उनके द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। पीडब्ल्यूडी ने इन तीनों मामलों में DPR बनाकर मुख्य अभियंता जयपुर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव को भेज दी है।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights