Nature Nature

पुजारियों के विलोपित नामों को पुनः राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का मुद्दा विधायक महिया ने उठाया

Nature

पुजारियों के विलोपित नामों को पुनः राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का मुद्दा विधायक महिया ने उठाया

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंगलवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से पुजारियों के विलोपित नामों को पुन: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग उठाई और राजस्व मंत्री से पूरक प्रश्न किये। इस पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि राजस्व विभाग ने 13 दिसम्बर 1991 के परिपत्र को परिभाषित करते हुए ही पुजारियों को मंदिर मूर्ति की भूमि पर संरक्षक के रूप में लाभ देने के संबंध में 28 दिसम्बर 2020 का परिपत्र जारी किया है। इस परिपत्र के माध्यम से पुजारियों को संरक्षक के रूप में मंदिर मूर्ति की भूमि के विकास के लिए बिजली-पानी के कनेक्शन, फसल खराबे की स्थिति में अनुदान सहायता, कृषि विभाग की योजनाओं में अनुदान प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पुजारियों के विलोपित नामों को पुनः राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का कोई भी प्रस्ताव वर्तमान में विभाग में विचाराधीन नहीं है।
विधायक गिरधारीलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री ने अवगत कराया कि मंदिर मूर्ति की जमीन पहले मंदिर मूर्ति के साथ-साथ पुजारियों के नाम दिनांक 13.12.1991 तक राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी। उन्होंने अवगत कराया कि राजस्व विभाग के परिपत्र क्रमांक प.2(4)राज-4/90/37 दिनांक 13.12.1991 के क्रम में राजस्व रिकॉर्ड में से पुजारियों के नाम विलोपित कर दिये गये। जिसका उद्देश्य यह था कि मंदिर भूमि का विधि विरूद्ध रूप में रहन या विक्रय न हो सके।
राजस्व मंत्री ने बताया कि राजस्व विभाग ने पुजारियों के विलोपित नामों को पुनः राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के आदेश नहीं दिये हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के दिनांक 13.12.1991 एवं 28.12.2020 के आदेशों की प्रति सदन के पटल पर रखी। इस पर विधायक महिया ने पुजारियों के विलोपित नामों को पुन: राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की।

Related Posts

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights