Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज को बड़ी सौगात, तेरापंथी सभा भवन का कल होगा शिलान्यास, मार्च 2026 तक होगा तैयार

Nature

समाचार गढ़ 24 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के जैन समाज के लिए यह सप्ताह विशेष महत्व लेकर आया है। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन के नवनिर्माण का शिलान्यास समारोह शुक्रवार, 25 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे जैन संस्कार विधि के साथ आयोजित किया जाएगा।

यह तीन मंजिला भवन भीखमचंद–सुशीला पुगलिया एवं विमलकुमार–सरोजदेवी पुगलिया के करकमलों से शिलान्यासित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा भी शामिल होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा तीन मंजिला भवन

यह भवन पुगलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से तैयार किया जाएगा।

1100 वर्गफुट भूमि पर करीब 4000 वर्गफुट क्षेत्रफल में इसका निर्माण होगा।

भवन में पुस्तकालय, मीटिंग हॉल, अध्यक्ष व मंत्री कक्ष, तथा कार्यसमिति हॉल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

इसका डिज़ाइन पूरी तरह आधुनिक व बहुउपयोगी होगा।

मार्च 2026 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण

निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर भवन को विधिपूर्वक तेरापंथी सभा को समर्पित किया जाएगा।
इस भवन के निर्माण से कस्बे में जैन समाज की गतिविधियों को नया मंच मिलेगा और सामाजिक व धार्मिक कार्यों को संगठित रूप से संचालित किया जा सकेगा। यह भवन न केवल समाज की ज़रूरतों को पूरा करेगा, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथी संस्कृति और सेवा परंपरा का गौरव भी बढ़ाएगा।

Related Posts

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights