Nature Nature

सेसोमूं में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन व शैक्षणिक कैलेंडर विमोचन, बच्चों ने माँ के नाम पौधारोपण कर जताया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 24 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में आज का दिन प्रेरणादायक गतिविधियों से भरा रहा, जहाँ एक साथ तीन महत्वपूर्ण आयोजनों — ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम, नई कंप्यूटर लैब का उद्घाटन एवं स्कूल गतिविधि कैलेंडर के विमोचन का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की अनुप्रेरणा तथा प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) सरोज पूनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और शैक्षणिक अनुशासन की दिशा में किए जा रहे इन प्रयासों की खूब सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में काफी सहायक होते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने-अपने लगाए पौधों का संरक्षण करने के लिए भी प्रेरित किया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने अपनी माँ के सम्मान में 100 से अधिक पौधे रोपे और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकी से युक्त एक और नई कंप्यूटर लैब के उद्घाटन से विद्यालय ने तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक कदम छात्रों को 21वीं सदी के डिजिटल कौशल से सशक्त करेगा। इसके साथ ही विद्यालय के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जिसमें वर्ष भर की सहशैक्षणिक गतिविधियाँ, प्रतियोगिताएँ एवं उत्सव समाहित हैं।

इन तीनों आयोजनों में अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे वातावरण प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण रहा।

अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेसोमूं स्कूल हमेशा समग्र शिक्षा और जीवन मूल्यों के समन्वय की दिशा में कार्य करता रहेगा।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) ईश्वरराम गुरावा, सीईओ घनश्याम गौड़, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, समाजसेवी विमल भाटी, विशाल स्वामी, शुभकरण पारीक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights