Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में महिला को धमकी देकर घर में जबरन घुसने का मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 9 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रिड़ी गांव में एक महिला द्वारा आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता 55 वर्षीय जडाव देवी पत्नी मघाराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 30 अक्टूबर की रात को कालूराम पुत्र कोजूराम मेघवाल शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौच व धमकियां देने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कालूराम ने उसकी दुकान खाली कराने के लिए जोर जबरदस्ती की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान पीड़िता के बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों द्वारा उसे धमकियां दी जा रही हैं और वे उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हैं। 1 नवंबर को शाम के वक्त कालूराम और नोरंगलाल ने पुनः उसके घर के बाहर लाठी और पत्थरों से हमला किया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को पैर और पीठ में चोटें भी आई हैं, जिनकी मेडिकल जांच की गई। इस आधार पर पुलिस ने महिला अपराध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights