Nature Nature

महिला की हत्या के इरादे से घर में घुसे दर्जनभर लोग, छत पर चढ़कर बचाई जान

Nature

महिला की हत्या के इरादे से घर में घुसे दर्जनभर लोग, छत पर चढ़कर बचाई जान

समाचार गढ़, 7 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के समंदसर गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर एक महिला की हत्या के इरादे से उसके घर में घुस गए। महिला ने किसी तरह आंगन का गेट बंद किया और छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

पीड़ित सोहनराम पुत्र रूघाराम जाट (उम्र 50 वर्ष) ने सेरूणा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मई को गांव के ही प्रभुराम, लालूराम, चैनाराम, सुनील (पुत्र भैराराम), शंकरराम (पुत्र ईश्वरराम), शंकरराम का बेटा रामूराम, राकेश (पुत्र मदनलाल), पिथाराम, उसका पुत्र मेखाराम, पिथाराम का बेटा रेवंतराम व भंवरलाल (पुत्र खुसलाराम) अचानक लाठियों व सरियों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

सोहनराम का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी माँ को जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने आंगन का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने घर के गेट, कमरे के कांच, रोशदान व अन्य सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और खेत में पहुंचकर महिलाओं व बच्चों से गाली-गलौच कर डराया-धमकाया।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जानमाल का गंभीर खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी है।

गौरतलब है कि समंदसर गांव में दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसी पृष्ठभूमि में पुलिस ने पूर्व में ही ओमप्रकाश, मुन्नीराम व राकेश (पुत्र मदनलाल जाट) को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया था।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights