समाचार गढ़, 14 मई श्रीडूंगरगढ़। ज़हरीले कीटनाशक का असर एक युवा किसान की जान पर भारी पड़ गया। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आड़सर पुरोहितान की रोही में सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय रामसिंह पूनियां पुत्र सुरेंद्र सिंह खेत में कीटनाशक का स्प्रे कर रहा था, तभी उसे उल्टियां और चक्कर आने लगे। युवक के भाई रामस्वरूप पूनियां ने बताया कि 12 मई को दोपहर करीब एक बजे रामसिंह खेत में लाइन में छिड़काव कर रहा था, तभी उसका फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिवारजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!
समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…









