Nature Nature

खेत में काम करते समय सांप के काटने से महिला किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Nature

समाचार गढ़, 15 अप्रेल, 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है और पीड़ित परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सातलेरा निवासी शांति देवी पत्नी गोपालराम मेघवाल आज सुबह अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीडूंगरगढ़ लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

शांति देवी की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे भोमाराम मेघवाल ने पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी मेहनती और सामाजिक स्वभाव की महिला थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोकाकुल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग उनके घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर खेतों में कार्य करते समय सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर किया है।

  • Related Posts

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26, मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम…

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights