Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के दर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा धरती अंबर, दो दिवसीय मेले का हुआ समापन, देखें फोटो सहित पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 10 अप्रैल 2025, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गौ रक्षक एवं जाखड़ समुदाय के कुल देवता श्री वीर बिग्गाजी का दो दिवसीय मेला गुरुवार को पूरे परवान पर रहा। वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।इस दो दिवसीय मेले में आसपास के गांव कस्बों सहित देश के कोने-कोने से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों ने पहुंचकर मन्नत मांगकर आशीर्वाद लिया।यहां अलसुबह से ही वीर बिग्गाजी महाराज के भक्तों ने कतार में खड़े होकर दर्शन लाभ लेते हुए मन की मुराद पूरी करने की कामना की। वीर बिग्गाजी महाराज के निज मंदिर सहित पीथल माता मंदिर में भक्तों तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में घी,खोपरा,की आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि के साथ वीर बिग्गाजी महाराज से सुख समृद्धि की कामना करते हुए गौ माता तथा अपने पालतू पशुओं की रक्षा की कामना की। मंदिर पुजारी प्रदीप स्वामी ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। नव विवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात लगाकर वीर बिग्गाजी महाराज से आशीर्वाद लेते हुए सुखी जीवन की कामना की। वीर बिग्गाजी के भक्तों ने खीर, पतासा,लड्डू, पेड़ा, के प्रसाद का भोग लगाया।श्रद्धालुओं के लिए वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क भंडारा सहित ठहरने,चाय, पानी,भोजन की उतम व्यवस्था की गई।दो दिवसीय मेले में प्रसाद,खिलौने, मनिहारी, चाय, नाश्ते सहित सैकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानें सजी ।श्रद्धालुओं ने दुकानों पर जमकर खरीददारी की ।
जागरण में हुई भजनों की अमृत वर्षा
दो दिवसीय मेले के अवसर पर बुधवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन हुआ।जिसमें अपनी सुर मधुर ध्वनि से ओतप्रोत भजनों की अमृत बरसात करने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों,कथा की अमृत रूपी प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा कि जागरण में उपस्थित श्रोता सुर में सुर मिलाते हुए नाचने लगे। अर्चना देवी ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुवात करते हुए भजन “आज की रात थाने आवणो पड़ेला बिग्गाजी “तथा इसी कड़ी में भजन भक्तों की सुनियो पुकार मेरे दातार ” जैसे अस्थामयी भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।विमला एंड पार्टी ने वीर बिग्गाजी महाराज की कथा का बखान करते हुए वीर बिग्गाजी महाराज के आदर्शो पर प्रकाश डाला।विमला बाईसा ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर चांदनी रात को चार चांद लगा दिया।
मंदिर को देखने के लगी रही होड़
वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम में नवनिर्मित मंदिर को देखने के लिए भक्तों में होड लगी रही ।धौलपुर के पत्थरों पर बारीक कला कृतियां उकेर कर बनाए गए इस भव्य मंदिर की शोभा को श्रद्धालु अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दिए।
शीश देवली धाम रीड़ी में भरा मेला
वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीड़ी में भी दो दिवसीय मेला भरा ।शीश देवली धाम रीड़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।यहां रात को विशाल जागरण आयोजित हुआ ।मंदिर पुजारी दुलाराम तावनियां ने वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम पर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां देकर तथा गठजोड़े की फेरी लगाकर आशीर्वाद लिया।वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली एवं शीश देवली दोनों ही जगह पर गुरुवार शाम को मेले का समापन हुआ।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights