Nature Nature

ऋषि पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब: झोरड़ा सहित हरिराम जी व नखत बन्ना मंदिरों में हजारों श्रद्धालु पहुंचे

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 28 अगस्त।
ऋषि पंचमी के अवसर पर गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल और नागौर जिले के ग्राम झोरड़ा स्थित बाबा हरिराम जी महाराज व नखत बन्ना महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त मंदिरों में धोक लगाने पहुंचे और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा जहरीले जीव-जंतुओं से रक्षा की कामना की।

झोरड़ा धाम में चार दिवसीय मेला और विशाल जागरण

ग्राम झोरड़ा में ब्राह्मण कुल अवतारी ब्रह्मचारी देव बाबा हरिराम जी महाराज के निज धाम पर देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। यहां चल रहे चार दिवसीय मेले में पुजारी परिवार द्वारा बाबा का विशेष श्रृंगार व पूजा-अर्चना की गई। रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों ने भजनों व कथाओं की भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।

प्रशासन मुस्तैद

श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में दूधिया रोशनी से जगमग बाबा हरिराम जी महाराज का मंदिर ।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस ने मेले व जागरण के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखी, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

देराजसर में मेला और भक्ति-भाव

श्रीडूंगरगढ़ अंचल के देराजसर गांव में भी बाबा हरिराम जी महाराज का मेला भरा। पुजारी परिवार ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना के साथ मेले व जागरण का शुभारंभ किया। रात्रि को आयोजित जागरण में काकड़ा के जगदीश दास एंड पार्टी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

देराजसर में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर ढोल नगाड़ों के साथ मेले का भव्य शुभारंभ ।

आसपास के गांवों से उमड़े श्रद्धालु

इस अवसर पर देराजसर सहित सूडसर, दुलचासर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, तेजरासर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।

गांव देराजसर में बाबा हरिराम जी महाराज के दो दिवसीय मेले में उमड़े श्रद्धालु ।

सातलेरा व जोधासर में भी भीड़

जोधासर स्थित नखत बन्ना महाराज मंदिर और सातलेरा के बाबा हरिराम जी मंदिर पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सातलेरा गांव में आज रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। यहां जोधपुर से आए गायक कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

नागौर जिले में स्थित ग्राम झोरड़ा में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा श्री हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights