Nature Nature

कांग्रेस के किसान केसरी रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब , सचिन पायलट पहुंचे बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ में भी होगा भावपूर्ण स्मरण समारोह

Nature

कांग्रेस के किसान केसरी रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब , सचिन पायलट पहुंचे बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ में भी होगा भावपूर्ण स्मरण समारोह

समाचार गढ़, बीकानेर, 6 अक्टूबर 2025।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान राजनीति के मजबूत स्तंभ दिवंगत रामेश्वर डूडी के निधन के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर है। सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बीकानेर स्थित डूडी निवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने डूडी की धर्मपत्नी व नोखा विधायक सुशीला डूडी तथा परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान सांसद विजेंद्र ओला, दांतारामगढ़ विधायक विरेंद्र चौधरी, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया और मुकेश भाखर सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि किसान नेता रामेश्वर डूडी का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे करीब दो वर्ष तक ब्रेन हेमरेज के चलते कोमा में रहे और जयपुर एसएमएस से लेकर दिल्ली एम्स तक इलाज चला, परंतु 4 अक्टूबर की रात साढ़े बारह बजे उन्होंने बीकानेर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग उमड़े, और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से लेकर आम किसानों तक सभी की आंखें नम थीं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि उनकी स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है
📅 दिनांक: 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार
🕚 समय: प्रातः 11 बजे
📍 स्थान: तेजा मंदिर, श्रीडूंगरगढ़

यह श्रद्धांजलि सभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं और आम जन की उस भावना का प्रतीक होगी, जिनके लिए रामेश्वरलाल डूडी ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी उन्हें सदा “जननायक” के रूप में याद रखेंगे।

Related Posts

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

RBI की मौद्रिक नीति के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव, लेकिन अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद; रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। समाचार-गढ़ 5 अगस्त, 2026। नई दिल्ली:…

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

अमेरिका-ईरान तनाव और तेल आपूर्ति की आशंका से बढ़े कच्चे तेल के दाम; दुनिया की 6 बड़ी ऑयल कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में कमाए रिकॉर्ड मुनाफे। समाचार-गढ़ 5 अगस्त, 2026।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा; निवेशकों की दौलत ₹1.29 लाख करोड़ बढ़ी

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

ईरान तनाव बना तेल कंपनियों के लिए ‘कमाई का युद्ध’: 3 महीने में 81 अरब डॉलर का मुनाफा, भारत के रक्षा बजट से भी ज्यादा

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बढ़ी हलचल: क्या बदलने वाली है देश की चुनावी तस्वीर?

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बढ़ी हलचल: क्या बदलने वाली है देश की चुनावी तस्वीर?

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार: न सस्ते होंगे लोन, न घटेगी EMI

Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

Share Market Crash: 4 दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 210 अंक टूटा; निवेशकों के ₹2.90 लाख करोड़ डूबे, CAS सिस्टम से बढ़ी उलझन

CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप

CUET में All india 40 वी रैंक, आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा के 5 विद्यार्थियों का JET में चयन, सलोनी शर्मा ने जिले में किया टॉप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights