Nature Nature

नशा मुक्ति हेतु निकाला विशाल पैदल मार्च, नशा मुक्त समाज से ही उच्च राष्ट्रीय नैतिक मूल्यों की स्थापना सम्भव- श्याम सुंदर आर्य

Nature

नशा मुक्ति हेतु निकाला विशाल पैदल मार्च, नशा मुक्त समाज से ही उच्च राष्ट्रीय नैतिक मूल्यों की स्थापना सम्भव- श्याम सुंदर आर्य

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 23 फरवरी 2024।
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशाल रैली का आयोजन आज शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य एवं साहित्यकार श्याम महर्षि के नेतृत्व में किया गया। दशहरा मैदान, झंवर स्टेण्ड से गौरव पथ – मुख्य बाजार होते हुए उपखण्ड कार्यालय तक पैदल मार्च कर नशा मुक्ति के लिए जनजागृति का संदेश दिया गया।  रैली में रूपादेवी राउमावि, दयानन्द विद्या निकेतन उमावि, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, मदर इंडिया उमावि, राउमावि हाई स्कूल, ब्राईट फ्यूचर उमावि, मॉडर्न राजस्थान सी. सै. स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक सी. सै. स्कूल, ए जी मिशन स्कूल, बाल निकेतन स्कूल, सूर्या पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, भारती निकेतन उमावि, रमन पॉलिटेक्निक कॉलेज, एम डी एस छात्रावास के हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी रही। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवर्ति के कारण समाज एवं राष्ट्र के नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। नशे की लत से लड़ाई झगड़े, दुर्घटनाएं बढ़ रही है एवं लोगों का नैतिक पतन हो रहा है। सरकार एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण गैर कानूनी रूप से नशे का कारोबार बढ़ रहा है। सरकार एवं प्रशासन को नागरिकों के जीवन स्तर को समझना होगा, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। नशा मुक्त समाज से ही उच्च नैतिक राष्ट्रीय मूल्यों की पुनर्स्थापना स्थापना सम्भव है। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि आज हमें समझना होगा कि हम समाज को कैसी दिशा दे रहे है। नशा युक्त लोग दुर्दशा का जीवन जी रहे है। हमें समझना होगा एवं आमजन को समझाना होगा कि अपने अमूल्य जीवन की धरोहर को हम स्वस्थता के साथ जिए। कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। युवा देश की कार्यशील धरोहर है , इन्हें नशे के दुष्परिणामों को समझना होगा। युवा स्वस्थ तो राष्ट्र स्वस्थ होगा। पैदल मार्च में रामचंद्र राठी, भंवरलाल भोजक, श्रवण कुमार भामू, गोविन्दराम सोनी, सत्यदीप शर्मा, बजरंग लाल सेवग, विजय महर्षि सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights