Nature Nature

रामनवमी पर निकलेगी विशाल धर्म यात्रा, बैठक में बनी रणनीति

Nature

हर घर-प्रतिष्ठान पर लहराएगा भगवा, VHP पदाधिकारियों ने की व्यापक तैयारियों की चर्चा

समाचार गढ़, 16 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। शनिवार रात विश्व हिंदू परिषद प्रखंड व नगर इकाई की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर प्रस्तावित विशाल धर्म यात्रा को लेकर चर्चा की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी पर पूरे उत्साह व भव्यता से धर्म यात्रा निकाली जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत की और यात्रा समिति के गठन का निर्णय लिया गया।

बजरंग दल संयोजक वासुदेव ने सभी सनातन प्रेमियों से एकजुट होकर इस धर्म यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। वहीं पार्षद संतोष बोहरा ने हर घर और प्रतिष्ठान पर भगवा ध्वज फहराने की अपील की।

बैठक में VHP प्रखंड गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, उपाध्यक्ष अशोक नाई, प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह, नगर प्रशासन प्रमुख भूकर करवा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यात्रा के आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार, मार्ग व्यवस्था, सजावट और अनुशासन जैसे सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights