Nature Nature

कल मंगलवार को निकलेगी विशाल धर्मयात्रा, घर-घर दिए जा रहे पीले चावल, महिला शक्ति की भी रहेगी भागीदारी, समय, रूट के लिए देखें खबर

Nature

कल मंगलवार को निकलेगी विशाल धर्मयात्रा, घर-घर दिए जा रहे पीले चावल, महिला शक्ति की भी रहेगी भागीदारी, समय, रूट के लिए देखें खबर
समाचार गढ़, 15 अपै्रल 2024, श्रीडूंगरगढ़। काशी विश्वनाथ की सजीव भव्य झांकी, भगवा पताकाएं, बैंड, ढोल, रोबिले, ऊंट, घोड़े और डीजे पर जय श्री राम नाम की गूंज, ये नजारा रामनवमी के अवसर पर कस्बे में निकलने वाली धर्मयात्रा में देखने को मिलेगा। जी हां कल मंगलवार दोपहर 3.15 बजे हाई स्कूल के सामने, भूतनाथ मंदिर के पास से धर्मयात्रा धूमधाम से रवाना होगी जो श्रीडूंगरगढ़ गैस एजेन्सी, काला मतवाला ट्रेडिंग कम्पनी के पास से होते हुए रानी बाजार, घास मंडी, भोलेनाथ पान भण्डार, जीव जतन पालिका भवन, टैक्सी स्टैण्ड से घुमचक्कर होते हुए सिंधी कॉलोनी के शहीद हेमू कालानी पार्क में पूर्ण होगी। इस  रूट में 15 द्वार बनाए गए है इन सभी द्वार पर पुष्पवर्षा होगी। सभी द्वार पर विशेष सजावट की गई है।

धर्मयात्रा संयोजक बृजलाल तावणियां ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव-ढाणी पहुंचकर ग्रामीणों को पीले चावल देकर धर्मयात्रा में शामिल होने का न्यौता दे रहे है। वहीं पूरे कस्बे में हर मौहल्ले व बाजार की सभी दुकानों में पीले चावल व भगवा पताका दी जा रही है। इस आायेजन में महिला शक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए घरांे में महिलाओं को इसके लिए विशेष आमंत्रण दिया जा रहा है। इस धर्मयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ता दिन-रात इसकी सफलता के लिए जुटे हुए है। धर्मयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

पिछले कई दिनों से यात्रा संयोजक बृजलाल तावणियां, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, वरिष्ठ स्वंयसेवक भैराराम डूड़ी, भंवरलाल दुगड़, अशोक बैद, प्रदीप जोशी, संतोष बोहरा, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, प्रशांत पारीक, पवन राठी, रणवीरसिंह खीची, दामोदर शर्मा, विनोद के अलावा भी विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के साथ कल 16 अप्रैल को निकलने वाली धर्मयात्रा के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटे हुए है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights