Nature Nature

गांवों से एनएच को जोड़ने वाली सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर, जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक, लिए कई निर्णय

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 26 सितंबर 2025। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर रोड़ पर कट बंद करने से दुर्घटनाओं में कमी आई है। लेकिन बीकानेर में पिछले चार सालों में एक्सीडेंट की संख्या और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिले में 2021, 22, 23 और 24 में दुर्घटनाओं की संख्या क्रमश: 435, 499, 569, 584 और मरने वालों की संख्या क्रमश: 338, 369, 360, 389 रही है। साथ ही बताया कि जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाएं श्रीडूंगरगढ़ में और मरने वालों की संख्या भी सर्वाधिक श्री डूगंरगढ़ में रही है। उसके बाद नोखा है। शाम 6-9 बजे के बीच सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती है। जिला कलेक्टर ने बसों और ट्रकों पर लगी एक्सट्रा हैड लाइट को हटाने को लेकर परिवहन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीबीएम हॉस्पिटल के आगे रोड़ कट होगा बंद
जिला कलेक्टर को आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के आगे रोड़ कट पर भी एक्सीडेंट हो रहे हैं। जिला कलेक्टर ने बीडीए को रोड़ कट बंद करने के निर्देश दिए। डिवाइडर पर कट छोड़ दिया जाएगा ताकि पैदल आने जाने वालों को कोई परेशनी ना हो।

20 साल से पुराने ऑटो होंगे सीज !
बैठक में जिला कलेक्टर ने डीटीओ और पुलिस अधिकारियों से कहा कि शहर में 20 साल से पुराने चल रहे ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की जाए। लेकिन कार्रवाई शुरू करने से पहले अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जाए। डीटीओ श्रीमती भारती नथानी ने बताया कि शहर में कुल करीब 7 हजार ऑटो का रजिस्ट्रेशन है।

गांवों से एनएच को जोड़ने वाली सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएच-11 और एनएच-62 को कनेक्ट करने वाली जितनी भी सड़क हैं जो विभिन्न गांवों से आकर एनएच को कनेक्ट करती है। उन पर एनएच कनेक्ट होने से थोड़ा पहले स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। ताकि एक्सीडेंट में कमी आए। बीडीए की सीमा तक ये कार्य तत्काल शुरू किया जाए।

डूंगर कॉलेज और केवी के आगे भी बनाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने डूंगर कॉलेज के आगे और सामने केवी स्कूल से पहले स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश बीडीए को दिए। साथ ही मिलन ट्रेवल वाली रोड़ पर भी स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।

जयपुर रोड़ पर खाटूश्याम मंदिर और वैष्णों धाम के पास बनेगी पार्किंग
बैठक में जिला कलेक्टर ने बीडीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर रोड़ पर खाटूश्याम मंंदिर और वैष्णों धाम मंदिर के पास पार्किंग स्थल चिन्हित कर पैड पार्किंग शुरू की जाए ताकि रोड़ पर वाहन खड़े ना रहे व एक्सीडेंट में और कमी आए।

ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी नो पार्किंग जोन से टू व्हिलर उठाने वाली गाड़ी
बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री राजेश निर्वाण ने बताया कि पुलिस को टू व्हीलर उठाने वाले वाहन का ठेका अप्रैल में ही खत्म हो गया था। लिहाजा जिला कलेक्टर ने नगर निगम को नया टेंडर कर जल्द वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाने के लिए भी निर्देशित किया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटरसेप्टर के द्वारा ओवरस्पीड को लेकर जून से लेकर अगस्त तक क्रमश 1622, 1785,1809, 2274, 2109 और 2216 चालान किए गेए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जैसलमेर रोड़ पर सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर हटी हुई रैलिंग आगामी 10 दिन में लगाना शुरू करें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव, आरएसआरडीसी पीडी श्रीमती शिल्पा कच्छावा,एसई पीडब्ल्यूडी विमल गहलोत, एसई पीडब्ल्यूडी एनएच जे.एस.कच्छावा, अधिशाषी अभियंता रोहिताश्व सिंह, डीटीओ श्रीमती भारती नथानी, बीडीए अधिशासी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा, यातायात पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण, आरयूआईडीपी सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, आईरेड डीआरएम महेश कुमार शर्मा,एनएचएआई से साइट इंजीनियर सुश्री श्रेया सिंह और आर.एन.सिंह, बीकेईएसएल मैनेजर गौरव शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights