Nature Nature

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन, रैली में लगे भारत माता के जयकारे, विधायक व राज्यमंत्री रहे मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 16 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ महंत भरत शरण जी महाराज के सान्निध्य में सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने आज उपखण्ड अधिकारी को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत व श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मौजूद रहे। सभी कस्बे के गांधी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रैली के माध्यम से विरोध जताते हुए भारत माता के जयकारों के साथ पैदल पंचायत समिति पहुँचे, जहां उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों का गंभीर हनन हो रहा है। हिंदू मंदिरों, मूर्तियों, और पूजा स्थलों को तोड़ा जा रहा है, और हिंदू परिवारों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। हाल ही में मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को जलाने की घटना समेत पूरे देश में कई हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदुओं की लिंचिंग के वीडियो दंगाइयों द्वारा साझा किए गए हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि इन घटनाओं से न केवल बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन हो रहा है, बल्कि उनका सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन भी संकट में पड़ गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बांग्लादेश सरकार इन अत्याचारों को रोकने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाए, ताकि वहां के हिंदू समुदाय को सुरक्षा मिल सके और वे बिना किसी भय के अपने धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों का पालन कर सकें। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर भारतीय संसद में प्रस्ताव लाकर कार्रवाई की जाए। हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इस मुद्दे को उठाने की अपील की गई है।

ज्ञापन सौंपने वाले सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध करे।

ज्ञापन सौंपते समय उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि यह ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और इस गंभीर मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आसाराम पारीक, भैराराम डूडी, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, सत्यनारायण स्वामी, संतोष बोहरा, श्याम जोशी, रजत आसोपा, महेश राजोतिया, महेन्द्र राजपूत, इंद्रचंद तापड़िया, पवन उपाध्याय, अशोक वैद, वासुदेव जोशी, दीपक हिंदू, मूलचंद पालीवाल, विमल शर्मा, सुरेंद्र चुरा, भरत सुथार, महेंद्र पारीक, सहित अनेक संगठनों के नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights