Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं में नया मील का पत्थर — सोनोग्राफी मशीन का किया लोकार्पण

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 17 जून 2025 । श्रीडूंगरगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई है।

भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में नई सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सुबह 11 बजे किया गया, जहां जन प्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस दौरान कहा, “राजस्थान में भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दे रही है। हमारा प्रयास हर व्यक्ति तक अच्छे इलाज की पहुंच सुनिश्चित करना है। यह सोनोग्राफी मशीन लोगों की जांच अधिक सुलभ बनाएगी, साथ ही उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी संबोधित किया और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए लोगों की जरूरतें प्राथमिकता पर रखने का विश्वास दिया।

अस्पताल प्रभारी डॉ. एस के बिहानी ने कार्यक्रम दौरान कहा, “यह नई मशीन जन सामान्य की जरूरतें पूर्ण करेगी, साथ ही रोगियों का सही व त्वरित इलाज संभव होगा।”

कार्यक्रम में बीसीएमओ राजीव गौड़, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शिव प्रसाद स्वामी, हेमनाथ जाखड़, महावीर अड़ावलिया, महामंत्री मदन सोनी, भवानी प्रकाश तावनिया, फतेहसिंह जांगिड़, पार्षद लोकेश गोड़, पवन उपाधियाय, रामसिंह जागीरदार, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, केमिस्ट एसोसियेशन अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा, कार्यकर्ता महेंद्र राजपूत, मनोज कायल सहित अनेक जन प्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

वहीं किशोर कुमार मारु व सुनील करनानी की प्रेरणा पर पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन की ओर से एक वाटर कूलर व आरो भी अस्पताल को दिया गया — जिसका लोकार्पण भी विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया — जिसका सभी ने एक साथ स्वागत किया।

Related Posts

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights