Nature Nature

करंट लगने से हुई मौत पर  19 लाख रुपये की सहमति बनी, परिजनों ने शव को उठाया

Nature

समाचार गढ़ 12 मई 2024, श्रीडूंगरगढ़। लाश पर राजनीति नही करेंगे लेकिन घटना में लापरवाही के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, इसी निर्णय और मृतक आश्रितों को 19 लाख के मुआवजा राशि के साथ हॉस्पिटल के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया है। शनिवार शाम ऊपनी 33 केवी जीएसएस पर करंट से हुई कार्मिक की मौत के मामले में मृतक आश्रित परिवार के भविष्य के लिए आंदोलन में क्षेत्र से बड़ी संख्या में नेता, ग्रामीण शामिल हुए। धरने पर भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसांई, शिव स्वामी, कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, पूनमचंद नैण, रालोपा नेता विवेक माचरा, सरपंच मोहन स्वामी, जसवीर सारण, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, आशीष जाड़ीवाल, रतिराम गोदारा, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, श्रीभगवान स्वामी, एडवोकेट मनोज स्वामी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धरने पर विद्युत निगम की और एक्सईएन गिरधारी लाल, एईएन नरेंद्र सोनगरा, जेईएन राजेश रोशन, ठेका कंपनी प्रतिनिधि और थानाधिकारी मौजूद रहे। लंबी वार्ता व कई गतिरोध द आखिर 19 लाख के मुआवजे पर सहमति बनी व परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए।

ऊपनी के ग्रामीण देंगे 5 लाख की अतिरिक्त सहायता।मृतक प्रभुदयाल स्वामी लंबे समय से गांव उपनी में कार्यरत थे और इस कारण ग्रामीणों में उनके खासे पारिवारिक संपर्क भी बन गए। करंट दुर्घटना में उनके निधन के बाद गांव गमजदा है और शनिवार को विभागीय, ठेका कंपनी द्वारा 19 लाख की सहायता के अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि वहां मौजूद गांव उपनी के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से देने का संकल्प लिया है। मौके पर मौजूद उपनी के ग्रामीणों ने परिवार की सहायतार्थ यह निर्णय लिया है।

धरने के दौरान विधायक भी सक्रिय रहे। भवानी तावनियाँ ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत प्रवास पर होने के कारण धरने पर नही आ पाए लेकिन वो लगातार संपर्क में रहे एंव निगम अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।

।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights