Nature Nature

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

Nature

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत
बीकानेर | समाचार गढ़
बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। देशनोक–नौरंगदेसर मार्ग पर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को कुचलते हुए वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात देशनोक–नौरंगदेसर मार्ग पर एक ऑटो पलट गया था। ऑटो को सीधा करने के लिए पिकअप वाहन को मौके पर बुलाया गया। इसी दौरान घटनास्थल पर 5 से 7 लोग मौजूद थे, जो ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे।
तभी अचानक तेज गति से आया ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले ऑटो और पिकअप से टकराया और फिर वहां खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 3 बजे एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई।
हादसे में जान गंवाने वाले
राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट – निवासी लूणासर (चुरू)
सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा – निवासी बादडिया (चुरू)
सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई – निवासी रासिसर (बीकानेर)
राजेश पुत्र पूर्णमल जांगिड़ – निवासी झीनी (झुंझुनूं)
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights