Nature Nature

उपतहसील सूडसर में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़/सूडसर। उपतहसील सूडसर में आज शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत टेऊ, सूडसर, और दुलचासर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस यात्रा को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने उद्बोधन में उमा मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र किया और इसकी सराहना की।

ग्रामीणों ने ट्रेक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा सूडसर उपतहसील कार्यालय से शुरू होकर टेऊ-सूडसर, दुलचासर, और गोपालसर गांवों से होते हुए दुलचासर ग्राम पंचायत भवन पहुंची। वहां पौधारोपण कार्यक्रम के साथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, सूडसर उप तहसीलदार राजेन्द्र कुमार वैरवा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, सूडसर सरपंच प्रतिनिधि कालुराम दुगरिया, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया सहित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights