Nature Nature

जीएसएस पर तैनात कार्मिक की नींद में मौत, सुबह नहीं खुलीं आंखें

Nature

जीएसएस पर तैनात कार्मिक की नींद में मौत, सुबह नहीं खुलीं आंखें

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
क्षेत्र में अचानक मौत का एक और मामला सामने आया है। जीएसएस पर कार्यरत एक कार्मिक की रात के समय सोते हुए ही मृत्यु हो गई। सुबह जब वह नहीं उठा तो साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ।
जानकारी के अनुसार गांव रीड़ी स्थित जीएसएस पर तैनात 47 वर्षीय प्रतापसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी बीदासर वार्ड संख्या 2 रात को सामान्य रूप से सोया था, लेकिन सुबह कोई हरकत नहीं होने पर सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights