Nature Nature

एनएच-11 पर जब्त सरकारी मूंगफली का ट्रेलर, मामला श्रीडूंगरगढ़ खरीद केंद्र से जुड़ा निकला

Nature

एनएच-11 पर जब्त सरकारी मूंगफली का ट्रेलर, मामला श्रीडूंगरगढ़ खरीद केंद्र से जुड़ा निकला
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर राजलदेसर पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान सरकारी मूंगफली से भरा ट्रेलर जब्त किया है। यह ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ सहकारी समिति के खरीद केंद्र से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने दस्तावेजों के अभाव में ट्रेलर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर चालक से मूंगफली से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने मूंगफली को एक सहकारी समिति की बताते हुए कहा, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को सीज कर लिया।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के खरीद प्रभारी की ओर से श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक प्रार्थना पत्र पेश किया गया है। इसमें बताया गया कि 18 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ खरीद केंद्र से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई सरकारी मूंगफली को बीकानेर स्थित सीडब्ल्यूसी-1 वेयरहाउस के लिए रवाना किया गया था, लेकिन 21 दिसंबर तक भी गाड़ी वेयरहाउस में खाली नहीं हुई।
जानकारी करने पर सामने आया कि ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते चालक सरकारी माल से भरी गाड़ी को वेयरहाउस ले जाने के बजाय रतनगढ़ की ओर लेकर चला गया। इसी दौरान पुलिस ने एनएच-11 पर ट्रेलर को पकड़ लिया।
थानाधिकारी बारूपाल ने बताया कि फिलहाल ट्रेलर और मूंगफली पुलिस अभिरक्षा में है। दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परिवहन नियमों का पालन हुआ या नहीं और कहीं सरकारी मूंगफली के दुरुपयोग या अवैध लेनदेन की आशंका तो नहीं है।
पुलिस का कहना है कि संबंधित सहकारी समिति और ट्रांसपोर्टर से संपर्क कर सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने तक ट्रेलर और माल थाने में ही रहेगा।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights