Nature Nature

काले शीशों वाली गाड़ी और काला चश्मा पहनकर आया युवक – नाबालिग को बहला कर ले गया, पिता ने थाने में लगाई गुहार

Nature

काले शीशों वाली गाड़ी और काला चश्मा पहनकर आया युवक – नाबालिग को बहला कर ले गया, पिता ने थाने में लगाई गुहार

समाचार गढ़, 5 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। शहर की एक शांत गली अचानक उस समय बेचैनी का सबब बन गई, जब एक काली गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और 17 वर्षीय एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है और युवती पिछले 10 दिन से लापता है।

कस्बे के बिग्गाबास निवासी परेशान पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी के अनुसार, मोमासर बास निवासी राज उर्फ राजेश सिद्ध, पुत्र हड़माननाथ सिद्ध के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है।

परिवार की शिकायत के अनुसार, 24 जून की शाम को आरोपी युवक दो-तीन अन्य लोगों के साथ काली गाड़ी में आया। युवक ने काला चश्मा पहना हुआ था और गली में घुसकर नाबालिग बेटी को बातों में उलझाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने युवती की हरसंभव तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा, तो थाने का रुख किया।

थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से युवती को जल्द से जल्द बरामद किए जाने की मांग की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी साधनों की मदद से युवती और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। देश के लोकप्रिय पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी को पानी के सैंपल की जांच से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स…

बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने NH-11 पर नाकाबंदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights