समाचार गढ़, 27 जून, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के घूमचक्कर पर एक व्यक्ति बेसुध हालात में जमीन पर गिरा पड़ा था। जिसकी सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और बीकानेर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रूपाराम पुत्र बेजाराम बावरी निवासी सुरजनसर शराब के नशे में जमीन पर गिरा हुआ था। जिसके सिर में चोट लगी हुई थी।





















