Nature Nature

पिज़्ज़ा लेने गया युवक बेकरी पर चढ़ा शिकार, सीढ़ियों पर पटकर किया जानलेवा हमला

Nature

समाचार गढ़ 2 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। क्षेत्र निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र गजराज नाई ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका भाई संजय नाई सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाजार स्थित एक डेयरी से दही लेने गया था। अपनी गाड़ी डेयरी के सामने रोकने पर पास की बेकरी दुकान में बैठे रविंद्र सिंह पुरोहित निवासी तोलियासर और दो-तीन अन्य व्यक्तियों ने उसे गाड़ी आगे ले जाने को कहा।

प्रार्थी के अनुसार संजय गाड़ी को आगे खड़ा कर उसी बेकरी-पिज़्ज़ा की दुकान से पिज़्ज़ा लेने गया, तभी आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जानलेवा हमले की नीयत से संजय को पकड़कर दुकान की सीढ़ियों पर पटक दिया। इस हमले में उसका सिर सीढ़ियों से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में संजय को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम…

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

🚨 चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2०26। उत्तराखंड की पवित्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights