Nature Nature

मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण से लोकतंत्र होगा मजबूत,
श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आधार लिंकेज फॉलोअप कार्यशाला आयोजित

Nature

बीकानेर, 21 सितम्बर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में बुधवार को उपखण्ड स्तरीय स्वीप समिति एवं महाविद्यालय निर्वाचक साक्षरता क्लब की ओर से आधार लिंकेज प्रेरणा फॉलोअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधा किशन सोनी ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने सम्बन्धी भारत निर्वाचन आयोग की पहल से निर्वाचन एवं मतदान में पारदर्शिता आएगी। मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची में डुप्लीकेसी समाप्त होगी। उन्होंने मतदाता वीएचए, एनवीएसपी या वोटर पोर्टल के माध्यम से घर बैठे फॉर्म 6 बी भरकर आधार लिंक करवाने की जानकारी दी।
जिला निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. मनीष कुमार सैनी ने वोटर हेल्प लाइन एप्प के द्वारा मौजूदा मतदाताओं के आधार लिंकेज, मतदाता नव पंजीकरण, स्थानान्तरण, विलोपन आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है तो वह आयोग द्वारा अधिस्वीकृति अन्य 11 दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। मुकेश कुमार झरवाल के अनुसार 17 वर्ष से अधिक आयु का पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 में आवेदन कर सकता है। जनवरी, अप्रेल, जुलाई या अक्टूबर की पहली तारीख को 18 वर्ष पूर्ण करने पर उसका नाम मतदाता सूची में स्वत: जुड़ जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित कर आधार लिंकेज के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता सुशील आचार्य, डॉ. सरिता रंगा, अमित व्यास, प्रभुराम, डॉ. राजेश खान, डॉ राजेश सेवग, डॉ. मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights