Nature Nature

खाद्य सुरक्षा पोर्टल में इस साल लगभग 7 लाख लोगों को जोड़ा – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Nature

समाचार गढ़, 27 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि 26 जनवरी 2025 से खाद्य सुरक्षा पोर्टल खोल दिया गया है तथा इसमें निरंतर नए लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पोर्टल खुलने के पश्चात् लगभग 7 लाख नए व्यक्तियों को जोड़ा गया है, जिनमें ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पिछले साल 12 लाख 95 हजार लोगों को जोड़ा गया था।
गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ई-केवाईसी में 10 साल से छोटे बच्चों तथा 70 साल से ज्यादा की उम्र वाले बुजुर्गों को आइरिस स्कैनिंग एवं ई- केवाईसी से छूट दी गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में कुल राशन कार्डों की संख्या 1 लाख 1 हजार 291 हैं, तथा 4 लाख 7 हजार 367 यूनिट को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बतायाकि पिछले वर्ष योजना में 3 हजार 580 लाभार्थियों को जोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विधानसभा क्षेत्र डीडवाना से 4 हजार 276 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे पहले विधायक यूनुस खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र डीडवाना में 124 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित 500 राशन कार्ड अथवा 2000 यूनिट पर उचित मूल्य दुकान आवंटन के निर्धारित मापदण्डानुसार है। उन्होंने डीडवाना विधान सभा क्षेत्र में उचित मूल्य दुकानवार, पात्र परिवारवार विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने कहा कि 07 अप्रेल 2010 तथा 26 दिसम्बर 2019 के विभागीय निर्देशों द्वारा राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत चयनित 500 राशनकार्डों अथवा 2000 यूनिट पर नवीन उचित मूल्‍य दुकान खोले जाने के मापदण्‍ड निर्धारित है। उन्होंने कहा कि नवीन उचित मूल्य की दुकान खोला जाना एक सतत् प्रक्रिया है। गोदारा ने कहा कि जिला डीडवाना-कुचामन में कुल 4,99,382 राशन कार्ड धारक हैं। खाद्य सुरक्षा योजना में 2,86,644 परिवारों के 12,14,998 यूनिट को उक्त योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभावार विवरण सदन के पटल पर रखा।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights