Nature Nature

‘लोन’ का लालच देकर 14 बीघा जमीन हथियाने का आरोप, बुजुर्ग को झांसे में लेकर रजिस्ट्री कराने का मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 13 मई, श्रीडूंगरगढ़। भरोसे के बदले धोखा और सहारे के नाम पर साजिश—गांव सोनियासर शिवदानसिंह में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग के नाम पर कम ब्याज में लोन दिलवाने का झांसा देकर उनकी पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित मनोहरदान चारण ने गांव के ही मुनाराम और कुंभाराम जाट के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़ित ने बताया कि उसके 76 वर्षीय पिता चलने-फिरने और निर्णय लेने में असमर्थ हैं। 11 दिसंबर 2024 को आरोपी उन्हें केसीसी योजना के तहत कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर श्रीडूंगरगढ़ ले गए। वहां धोखे से उसके पिता से 14 बीघा पैतृक भूमि की रजिस्ट्री आरोपी पक्ष की सरिता देवी व सुशीला देवी के नाम करवा दी गई।

बाद में 6 फरवरी को उनके खाते में 9 लाख रुपये जमा करवाते हुए यह बताया गया कि उनका लोन पास हो गया है। लेकिन असलियत तब सामने आई जब 6 अप्रैल को आरोपी खेत पर कब्जा करने के इरादे से पट्टियां लगाने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई और कहा गया कि जमीन अब उनकी हो चुकी है।

मामले को लेकर पहले पंच-पंचायती हुई, जिसमें आरोपियों ने गलती मानते हुए रजिस्ट्री वापस कराने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गए। आखिरकार मनोहरदान ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंपी है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights