Nature Nature

आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

Nature

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2025 तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अनुशास्ता आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस गुरुवार को अणुव्रत दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। यह भावपूर्ण आयोजन श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानशाला के बालक युवराज चौपड़ा द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात साध्वी संपतप्रभा और साध्वी शांतिप्रभा ने अपने उद्बोधन में आचार्य तुलसी के प्रेरक जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री जैन तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू तथा अणुव्रत समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची ने भी आचार्य तुलसी को नमन करते हुए उनके समाज सुधारक योगदान को याद किया। तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सामूहिक गीतिका का संगान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में गौरव दुगड़, सुशील डागा, शान्तिलाल झाबक और विवेक पुगलिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आचार्य तुलसी का जीवन त्याग, तप और मानवता के आदर्शों का प्रतीक था।

साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि “आचार्य तुलसी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति, नैतिकता और सदाचार की अलख जगाई। अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से उन्होंने मानवता को नई दिशा दी।” उन्होंने कहा कि गुरु तुलसी का उद्देश्य केवल धर्म प्रचार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और शांति का संदेश देना था।

कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया। आयोजन में संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी बंधु-बांधवों और स्थानीय श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।

अंत में उपस्थितजनों ने गुरुदेव आचार्य तुलसी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में अणुव्रत के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया।

Related Posts

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights