Nature Nature

कार्रवाई: ACB का शिकंजा, लाइनमैन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ट्रैप

Nature

कार्रवाई: ACB का शिकंजा, लाइनमैन डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ट्रैप
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | बीकानेर
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। चूरू एसीबी टीम ने विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई।
मौके पर एडीएसपी महावीर शर्मा स्वयं मौजूद रहे, जबकि सीआई महेंद्र भी टीम के साथ कार्रवाई में शामिल रहे। बताया जा रहा है कि वीसीआर (VCR) के मामले को लेकर लाइनमैन द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, एसीबी मुख्यालय को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जैसे ही लाइनमैन ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है।
कार्रवाई अभी जारी है, आगे और खुलासों की संभावना।

  • Related Posts

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 09 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी पूर्ण रात्रि🔅 नक्षत्र विशाखा पूर्ण रात्रि🔅 करण बालव 06:15 PM🔅 पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights