Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचे एडीजी अनिल पालीवाल, सीएलजी बैठक में दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 17 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अनिल पालीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

निरीक्षण के बाद एडीजी पालीवाल ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव साझा किए। बैठक में उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पालीवाल समाज की ओर से एडीजी पालीवाल का भव्य स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीकानेर रेंज के एसपी कावेंद्र सागर भी मौजूद रहे।

बैठक में स्थानीय नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई और कस्बे में ट्रैफिक पुलिस थाना स्थापित करने की मांग रखी। इस पर एडीजी पालीवाल ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

स्वागत समारोह में ये रहे उपस्थित:
श्यामसुंदर पालीवाल, छगनलाल पालीवाल, मुलचंद पालीवाल, कैलाश पालीवाल, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, छः न्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष आईदान पारीक, हरी सिखवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। कौशाम्बी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो…

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026| SCO शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights