Nature Nature

प्रशासन की सख्ती पर हुआ अमल, बाजार से रेहड़ी, ठैले गायब, वाहनों के काटे जा रहे चालान

Nature

समाचार गढ़, 2 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में पिछले कई समय से लगातार यातायात की बिगड़ी व्यवस्था व मैन बाजार में जगह-जगह हुए अतिक्रमण को हटाने की खबरें अखबारों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकाशित की जा रही थी। इसी के बीच इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में जनहित याचिका भी लगाई गई। आखिरकार प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा और बुधवार को एसडीएम उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, सीआई इन्द्रकुमार, तहसीलदार राजवीरसिंह, ईओ संदीप बिश्नोई, पुलिस के जवान व पालिका कार्मिक बाजार की बिगड़ी व्यवस्था को देखने निकले। यहां अस्थाई सब्जी मण्डी, गांधी पार्क, पुस्तकालय के पास रेहड़ी संचालकों को अपने खोखे व रेहड़ी हटाने के लिए कहा। सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बाहर पांच-छह फीट तक हो रखे अतिक्रमण को हटाने की बात की दुकानदारों से कही गई। आज सुबह-सुबह ही अस्थाई सब्जी मण्डी के संचालकों व गांधी पार्क के पास लगी रेहड़ी संचालकों ने अपनी-अपनी रेहड़ी हटा ली। जिससे बाजार आज खुला सा नजर आया। जाम लगने की समस्या में भी सुधार नजर आ रहा है। वहीं पुलिस का गश्ती दल गाड़ी के साथ लगातार बाजार का राउण्ड ले रहा है और सड़क के बीच में अपने वाहनों को खड़ा करने वालों के चालान काटें जा रहे है।

मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड के अस्थाई सब्जी मंडी से रेहड़ी ठेले हटने के बाद का नज़ारा।
गांधी पार्क, पुस्तकालय के पास से अतिक्रमण हटने के बाद चौड़ी दिखने लगी सड़क।
सड़क के बीच में खड़ी की अल्टो कार, पुलिस ने काटा चालान।
  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुराने दौर के लुक और तस्वीरों को नए अंदाज में दोबारा तैयार करने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो…

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    समाचार-गढ़ 13 सितंबर, 2026। जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने से पहले राजनीतिक दलों की तैयारियों ने एक अलग ही तस्वीर सामने रख दी है। कई जगह प्रत्याशियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    सोशल मीडिया पर वायरल 80s का ट्रेंड बना खतरा! एक फोटो से ऐसे चोरी हो सकता है आपका निजी डेटा

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    Rajasthan Nikay Chunav 2026: प्रत्याशियों की ‘किलाबंदी’ पर उठे सवाल, लोकतंत्र में भरोसा इतना कमजोर क्यों?

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights