Nature Nature

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी, यहां से चैक करें परिणाम

Nature

समाचार गढ़ 13 मई 2024 बीकानेर। 12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in , results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा। पिछले साल से रिजल्ट 0.48 फीसदी अधिक रहा। पिछले साल 10वीं में 93.12 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जबकि सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली वेस्ट में 95.64 प्रतिशत और दिल्ली ईस्ट में 94.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए। सीबीएसई इस बार भी10वीं और 12वीं के टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं कर रहा है। अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए बोर्ड ऐसा कर रहा है। कुछेक सालों से बोर्ड ने टॉपरों की लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है। आपको बता दें कि वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। पिछले साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन टॉप पर रहा था।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights