Nature Nature

प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट

Nature

समाचारगढ़ 13 मई 2024 जयपुर। भीषण गर्मी पड़ने के बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली है। राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी के बाद हल्की बारिश होने के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। अजमेर, बीकानेर और कोटा संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हल्की बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी राहत महसूस हो रही है। वहीं नागौर में मौसम खराब होने पर बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विज्ञानिकों ने बताया कि आंधी-बारिश का यह दौर आज और कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में रहने की संभावना है।

देर रात हुई बत्ती गुल
राजस्थान की राजधानी में देर रात मौसम खराब होने के चलते बत्ती गुल हो गई। इसके कुछ ही देर बाद कई जगहों पर तेज बारिश हुई। जयपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र फागी, मौजमाबाद, दूदू, सांभर, बस्सी, चाकसू में 1 से 8 मिमी तक बरसात हुई।

राजसमंद में जमकर बरसे बदरा
पिछले 24 घंटों के अंदर राजस्थान के राजसमंद जिले सबसे ज्यादा बारिश हुई। जिले के देवगढ़ एरिया में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।  दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कई जगह धूल भरी आंधी चली। वहीं, नागौर के हिरणखुरी गांव में  देर रात बारिश के साथ गिरी बिजली से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रा देवी घर के बाड़े में भीग रहे सामान को निकाल रही थी। इसी दौरान उस पर बिजली गिर गई।

प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरा तापमान
राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया में बारिश के कारण यहां का तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और हनुमानगढ़ में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, उदयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

27 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र ने राज्य के 27 जिलों में आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, गंगानगर और पाली जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 38.8 22.4
भीलवाड़ा 39.4 23.6
अलवर 41.6 26.2
जयपुर 40.8 23.2
पिलानी 41.1 24.5
सीकर 40.2 20.5
कोटा 40.8 26.5
चूरू 42.6 25.0
बारां 40.8 23.5
बाड़मेर 41.7 28.7
जैसलमेर 41.9 27.9
जोधपुर 42.5 25.7
बीकानेर 41.2 25.5
गंगानगर 38.4 28.0

Related Posts

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; यूपी में नदियां उफान पर, हिमाचल में मानसून से 183 मौतें समाचार-गढ़…

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights