Nature Nature

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

Nature

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

समाचार गढ़ 9 जून 2026, बीकानेर।  2 करोड़ 44 लाख रुपए की कथित रिश्वत और नकदी बरामदगी मामले में गिरफ्तार जुगल किशोर बिश्नोई पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक मंडल से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। राजस्थान राज्य बीज निगम की प्रबंध निदेशक श्वेता चौहान ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

जुगल किशोर बिश्नोई को राज्य सरकार की ओर से नामित निदेशक बनाया गया था। उनका मनोनयन 10 फरवरी 2026 को राजस्थान राज्य बीज निगम की 47वीं वार्षिक साधारण सभा में निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में किया गया था। हालांकि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद अब उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र ज्याणी नामक युवक को एक निजी बस से 85 लाख रुपए की नकदी के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने यह राशि अपने मामा जुगल किशोर बिश्नोई की बताई। इसके बाद एसीबी ने बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई।

मामले में एसीबी ने जुगल किशोर बिश्नोई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

राजस्थान राज्य बीज निगम ने अपने बयान में कहा है कि निगम भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य करता है। इसी नीति के तहत जुगल किशोर बिश्नोई को निदेशक मंडल से हटाने का निर्णय लिया गया है।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें एसीबी की आगे की जांच और संभावित खुलासों पर टिकी हैं।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights