Nature Nature

अमेरिकी पत्रकार ने गिद्ध बाहुल्य श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का किया दौरा, सेवा समिति के कार्यों की सराहना

अमेरिकी पत्रकार ने गिद्ध बाहुल्य श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का किया दौरा, सेवा समिति के कार्यों की सराहना

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार मार्क जॉनसन ने शनिवार, 5 अक्टूबर को गिद्ध संरक्षण पर अनुसंधान के तहत श्रीडूंगरगढ़ वन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ‘आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति’ की टीम के साथ कालू रोड एवं दुसारणा मार्ग स्थित वन क्षेत्र के विभिन्न वाटर पॉइंट्स और गिद्धों के आवास स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गिद्धों के प्राकृतिक आवास, भोजन स्रोत, प्रजनन क्षेत्र तथा घटती जनसंख्या के कारणों पर विस्तार से अध्ययन किया। जॉनसन ने मृत पशु निस्तारण स्थलों (हड़खोड़) एवं पालिका डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया और पॉलीथिन प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई।

विदित रहे कि ‘आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति’ पिछले कई वर्षों से गिद्ध संरक्षण, बचाव और पुनर्वास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। समिति के सेवादारों के समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए मार्क जॉनसन ने कहा कि,

“इस तरह की स्थानीय पहलें गिद्ध संरक्षण के वैश्विक प्रयासों को नई दिशा दे सकती हैं।”

सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह ने बताया कि समिति को गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के पत्रकार ने उनके संरक्षण कार्यों में रुचि दिखाई और इस महत्वपूर्ण अध्ययन में उनका सहयोग लिया।

इस अवसर पर वन्यजीव शोधार्थी शुभम कलवानी (बीकानेर) ने भी मार्क जॉनसन के साथ भ्रमण किया और उन्हें समिति की ओर से किए जा रहे संरक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समिति के कार्यों के वीडियो और फोटोज भी दिखाए, जिनकी जॉनसन ने सराहना की और सेवा समिति का आभार प्रकट किया।

मार्क जॉनसन वर्तमान में वाशिंगटन पोस्ट में गिद्ध संरक्षण पर वैश्विक स्तर का लेख तैयार कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जतनसिंह, श्रवण व्यास, प्रियंक शाह, श्याम सैन, प्रवीण पालीवाल, जयधरू, और पृथ्वीसिंह सहित कई सेवादार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights