Nature Nature

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत डुबोई, अभाकिस ने की विशेष गिरदावरी व मुआवजे की मांग

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत डुबोई, अभाकिस ने की विशेष गिरदावरी व मुआवजे की मांग

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
अखिल भारतीय किसान सभा ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सभा ने राज्य सरकार से प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करवाने और किसानों को शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।

सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने बताया कि हालिया बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी मोठ, ग्वार और मूंगफली जैसी प्रमुख फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसलें भी भीगकर सड़ गई हैं। इससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

महिया ने कहा कि किसान पहले ही उच्च लागत, कम दाम और बाजार की अनिश्चितता से परेशान हैं, ऐसे में यह प्राकृतिक आपदा उनकी स्थिति को और भी विकट बना रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नुकसान का सर्वे पारदर्शी तरीके से किया जाए और हर प्रभावित किसान को समय पर मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अगली फसल की तैयारी कर सके।

सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल, सचिव राजेंद्र जाखड़, उपाध्यक्ष दौलतराम मेघवाल और प्रवक्ता शेखर रैगर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र गिरदावरी प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो किसान सभा धरना देने को बाध्य होगी

किसान नेताओं ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के हर प्रभावित किसान तक राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि किसान ही गांव और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

  • Related Posts

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है,…

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights