Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हुआ ॐ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान बैनर का अनावरण

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में हुआ ॐ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान बैनर का अनावरण

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज ॐ भिक्षु जप महायज्ञ अनुष्ठान के बैनर का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने जानकारी दी कि यह जप अनुष्ठान 5 अक्टूबर से देश-विदेश के अनेक स्थानों पर निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हो चुका है। इसी श्रृंखला में श्रीडूंगरगढ़ का टाइम स्लॉट 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक भाई-बहन इस जप में जूम एप या सेवा केंद्र में उपस्थित होकर सहभागी बन सकते हैं।

केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री संगीत श्रीजी ने भी समाजजनों को इस जप महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांताजी पुगलिया, अध्यक्ष मंजू जी बोथरा, परामर्शक दीपमाला जी डागा, उपाध्यक्ष मंजू जी बोथरा एवं मधु जी झाबक, तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी स्वामी सहित विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारी व श्रावक समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

शांताजी पुगलिया ने अधिकाधिक लोगों से इस जप महायज्ञ में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि यह अनुष्ठान आत्मशुद्धि व समाज कल्याण का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights